केनरा विद्या ज्योति के अंतर्गत केनरा बैंक ने दी एससी/एसटी विद्यार्थियो को स्कोलरशिप
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर, द्वारा “डॉ भीमराव अंबेडकर विद्या ज्योति स्कोलरशिप स्कीम के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजन हुआ । इस वर्ष 2024 / 25 में केनरा बैंक द्वारा 44742 एससी/एसटी विध्यार्थियों को Rs 18.00 Cr की स्कोलरशिप, केनरा विद्या ज्योति के अंतर्गत दी गई है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर द्वारा 236 एससी/एसटी बालिका विध्यार्थियों को RS 944000.00 की स्कोलरशिप उनके केनरा बैंक अकाउंट में वितरित की गई है।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यालय के मण्डल प्रबन्धक मनीष टांक द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विद हीरा लाल मोगरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे क्षेत्रीय कार्यालय के मण्डल प्रबन्धक विनोद मीना, वरिष्ठ प्रबन्धक दीपक कछवाह, कुलदीप सहरिया (शाखा प्रबन्धक), राजेन्द्र मेघवाल, मृधेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम पश्चात स्कुल से आए विधार्थीयों के साथ बैंक स्टाफ व शिक्षको ने अल्पाहार किया व बालिकाओ ने केनरा बैंक का आभार प्रकट किया ।


