जयसमंद मे प्रथम ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित
जयसमंद,महेंद्र शर्मा । 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जयसमंद ब्लॉक में प्रथम ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम राजकीय विद्यालय वीरपुरा मे हुआ । इस दौरान ब्लॉक के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे । कार्यक्रम मे ब्लॉक मे विभिन्न विभागों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिको को सम्मानित किया गया छोटे बच्चो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी गयी । पंचायत समिति भवन और तहसील कार्यालय पर प्रधान गंगाराम मीणा, विकास अधिकारी दयाचंद यादव नायब तहसीलदार मदन लाल गर्ग, ग्राम पंचायत वीरपुरा मे सरपंच गोता मीणा, उपसरपंच रामसिंह राठौड़ ग्राम विकास अधिकारी रमेशचंद्र मीणा ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। प्रथम ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम मे प्रधान गंगाराम मीणा विकास अधिकारी दयाचंद यादव नायब तहसीलदार मदन लाल गर्ग ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक जोशी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष पाठक जयसमंद क्षेत्रीय वनाधिकारी जयसमंद पुलिस चौकी प्रभारी विद्यालय प्राचार्य नारायण लाल नरसावत शिक्षक शिक्षिका ब्लॉक के जन प्रतिनिधि मौजूद रहे । प्रथम बार ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम मे ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ भाग लिया ।


