उदयपुर : आरोपी छात्र के घर चला बुलडोजर, बिजली कनेक्शन काटा, घर खाली करवा कर अवैध मकान मकान तोड़ा
उदयपुर शहर में चाकू से अपने सहपाठी पर हमला करने वाले छात्र के मकान पर उदयपुर नगर निगम ने बुलडोजर की कार्यवाही शुरू कर दी । इससे पहले घर को खाली करवाया गया और बिजली कनेक्नशन काटा गया। नगर निगम के अधिकारी इस वक्त अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर हैं और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं । मकान का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही की जा रही है ।
करीब 12 बजे नगर निगम ने अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी। इसस पहले शनिवार सुबह ही नगर निगम और वन विभाग ने अवैध निर्माण को लेकर घर पर नोटिस चिपकाया था।
हालांकि, वन विभाग ने परिवार को घर खाली करने का तीन दिन का टाइम दिया था। अधिकारियों का कहना है कि ये वन विभाग की जमीन है। वहीं, आरोपी स्टूडेंट का आज एक वीडियो सामने आया है।
दावा किया जा रहा है कि यह फुटेज शुक्रवार को हमले के बाद का है। इसमें वो स्कूटी पर भागते हुए दिख रहा है। शुक्रवार को हुई घटना के बाद से शहर में नेटबंदी है और स्कूल भी बंद किए गए हैं। हालांकि, शनिवार सुबह से शहर में हालात सामान्य हैं और बाजार भी खुल गए हैं।

शुक्रवार सुबह शहर भट्टियानी चौहट्टा के सरकारी स्कूल एक स्टूडेंट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद शहर में तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी। दावा किया जा रहा है कि दोनों स्टूडेंट के बीच तीन-चार दिन से झगड़ा चल रहा था, लेकिन स्कूल प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी।

