उदयपुर के सरकारी स्कूल में दो स्टूडेंट के बिच चाकूबाजी के बाद तनाव,हिंदू संगठनों ने बाजार बंद करवाए, पुलिस फोर्स तैनात

उदयपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के दो स्टूडेंट के झगड़े के कारण तनाव हो गया है। हिंदू संगठनों ने शहर के कई इलाकों में बाजार बंद करवा दिए हैं। दूसरे छात्र को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमला करने के बाद नाबालिग स्टूडेंट फरार हो गया। घटना सूरजपोल थाना क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे की है।

घायल स्टूडेंट को टीचर महाराणा भूपाल (एमबी) हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने चेतक सर्किल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार और घंटाघर एरिया की दुकानों को बंद करवा दिया है। एहतियात के तौर पर पुलिस के जवान तैनात हैं।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ने जताया आक्रोश, पुलिस तैनात

उदयपुर के अस्थल मंदिर के सामने बड़ी संख्या में शहर के अलग-अलग इलाकों से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे। यहां पर नारेबाजी करते हुए इस घटना को लेकर आक्रोश जताया। इस जगह पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े :

उदयपुर के सरकारी स्कूल में दो नाबालिग छात्रो में बहस के बाद चाकूबाजी: लंच के समय जांघ पर दो से तीन वार किए; नाबालिग फरार

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!