उदयपुर के सरकारी स्कूल में दो नाबालिग छात्रो में बहस के बाद चाकूबाजी,लंच के समय जांघ पर दो से तीन वार किए; नाबालिग फरार

उदयपुर के सरकारी स्कूल में एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग स्टूडेंट पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद स्कूल में सनसनी फैल गई। घटना शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे की है। घटना के बाद हमला करने वाला नाबालिग स्टूडेंट फरार हो गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती ने बताया कि दोनों नाबालिग की उम्र करीब 15 साल की है। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते है। दोनों के बीच पहले क्या विवाद हुआ, इसके बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन, जब लंच हुआ तो दोनों के बीच स्कूल के बाहर झगड़ा हुआ।

इस झगड़े में एक स्टूडेंट ने दूसरे स्टूडेंट की जांघ में चाकू से दो से तीन बार वार कर घायल कर दिया। इस दौरान घायल स्टूडेंट चिल्लाने लगा तो टीचर दौड़कर बाहर आए।

भारती ने बताया कि घायल स्टूडेंट को टीचर महाराणा भूपाल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि हमला करने वाला अन्य स्टूडेंट अभी फरार है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी योगेश गोयल भी मौके पर पहुंचे। वहीं परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे भी एमबी अस्पताल पहुंचे।

बच्चे पर हमले की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है। वहीं स्कूल और हॉस्पिटल में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!