केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने श्यामकनाथ महादेव मंदिर कल्याणपुर में किया जलाभिषेक
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे के प्रसिद्ध प्राचीन श्यामकनाथ महादेव मंदिर में प्रातः केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने विशेष पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक एवं बिल्व पत्र अर्पण किया। साथ में उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,उदयपुर ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, उदयपुर नगर निगम के उपमहापोर पारस सिंघवी, समाज सेवक किशोर सिंह शेखावत, मेवाड बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह पंवार, एवं मण्डल अध्यक्ष शिवदान सिंह देवडा साथ में थे । पूर्जा अर्चना का कार्य मंदिर के मुख्य पुजारी हितेश रावल ने मंत्रोचार के साथ चांदी की जलाधारि की पूजा केंद्रीय मंत्री के हाथो कराई गई । इससे पूर्व अतिथियो का माल्यार्पण व उर्पणा ओढाने का कार्य ग्रामीण भक्तजनो द्वारा किया गया । समाजसेवी करणसिंह चुण्डावत ने मंदिर की प्रतिमा एवं कस्बे से संबंधित संक्षिप्त एतिहासिक जानकारी दी। ग्रामीणो ने मूर्ति संग्रहालय की मांग रखी तो उदयपुर सांसद को प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। केंद्रीय मंत्री सलुम्बर विधायक अमृतलाल मीणा को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सेमारी लालपुरिया के लिए रवाना हुए ।
