खुद जियो और दूसरों को जीने मत दो…यह आजकल का रवैया हो गया है”…लेकिन एक बात सत्य है कि आप जो बोओगे, उसी का फल आगे भोगोगे” : पुर्व मुख्यमंत्री राजे
ऋषभदेव, डीपी न्यूज नेटवर्क । पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार सुबह ऋषभदेव पहुंची, यहां ऋषभदेव मंदिर पहुंच कर ऋषभदेव भगवान के दर्शन किए। दर्शन पश्चात ऋषभदेव में चातुर्मास हेतु विराजमान राष्ट्रिय संत आचार्य पुलक सागर महाराज सानिध्य में आयोजित ज्ञान गंगा महोत्सव में पहुंच कर पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया । महोत्सव में दिगम्बर जैन समाज ने 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर ,शॉल ओढ़ाकर कर, आचार्य श्री की स्मृति भेट कर स्वागत सत्कार किया ।

ज्ञान गंगा महोत्सव में पुर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जैन धर्म का मूल सिद्धांत है हिंसा रहित जीवन, लेकिन हिंसा की परिभाषा सिर्फ़ हथियार से हिंसा करना या किसी को मारना-पीटना ही नहीं, किसी का दिल दुखाना, किसी का दिल तोड़ना, किसी की आत्मा को सताना भी है। उन्होंने ये भी कहा कि राजनीति में सबसे बड़ी धन दौलत जनता का प्यार है, जो उन्हें निरंतर मिल रहा है।

जैन धर्म का सिद्धांत है जियो और जीने दो,लेकिन कई लोगो ने इसे उल्ट दिया, खुद जियो और दूसरो जिने मत दो,यह आजकल का रवैया हो गया है”ऐसा करने वाले भले ही थोड़े समय के लिए खुश हो जाए लेकिन वे हमेशा खुश नही रह सकते क्योंकि “आप जो बोओगे, उसी का फल आगे भोगोगे”
“प्रधानमंत्री मोदी की सोच को आगे बढ़ाते हुए सभी लोग भारत के विकास में अपना योगदान दें,
राजे ने इस अवसर पर दो पंक्तियां भी सुनाई
‘काश ऐसी बारिश आए, जिसमें अहम डूब जाए’, ‘मतभेद के किले ढह जाएं,मंड चूर-चूर हो जाए’, ‘गुस्से के पहाड़ पिघल जाए’ ‘नफरत हमेशा के लिए दफन हो जाए’, ‘… और सब के सब, मैं से ‘…हम हो जाएं’

इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक कालीचरण सराफ, अजय सिंह किलक, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक भैराराम सिओल, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल, पुर्व विधायक नानालाल अहारी, उदयपुर भाजपा ज़िला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल भाणावत, अजीत नागदा मौजूद रहे।

ऋषभदेव पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ऋषभदेव पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला उपरना पहनाकर स्वागत किया । इस दौरान शीतल भाणावत,नारायण क्लासुआ,गोपाल सोमपुरा, निलेश भाणावत,अभिषेक जैन, योगेश गांगावत,प्रवीण भोई, तरुण टेलर,ललिता खराड़ी,आशीष दोवड़िया,देवेंद्र मेंहता एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

सलूँबर विधायक अमृत लाल मीणा के निधन पर जताया दुख :

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धराराजे ने उनके घर पहुँच कर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा है कि आदिवासियों की आवाज़ उठाने वाले उनके उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले लोकप्रिय नेता के निधन से भाजपा को बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे। राजे ने उनके परिजनों को ढाढ़स बँधाया ।
