21 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
डीपी न्यूज़, करौली। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण चंद व डीएसपी फूलचंद मीणा के सुपर विजन मे बांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत बालघाट थाना अधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व मे नरेंद्र सिंह, अमर सिंह, राजेंद्र के द्वारा स्थाई वारंटी की तलाश हेतु 21 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी हनुमान पुत्र नारायण गुर्जर निवासी बालेर थाना वहरावदा जिला सवाई माधोपुर को सवाई माधोपुर व मध्य प्रदेश की सीमा पर एक मंदिर खेड़ा कुटी धाम से गिरफ्तारी वारंट कोर्ट केस नंबर 479/2, 33/2002न्यायिक मजिस्ट्रेट टोड़ाभीम को थाना टोड़ाभीम मे गिरफ्तार किया गया उक्त कार्यवाही मे कांस्टेबल अमर सिह का सराहनीय योगदान रहा
