एसएचओ और हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते पकड़े,झूठे केस में फंसाने की एवज मांगे 15 हजार
बांसवाड़ा,डीपी न्यूज नेटवर्क । एसीबी ने बुधवार रात को भुंगडा थानाधिकारी और माही डेम चौकी के हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। थानाधिकारी गणपतलाल ने प्रार्थी और उसके भाई को मोबाइल चोरी के झूठे मामले में फसाने और दोनों के खिलाफ केस दर्ज नहीं करने की एवज में 15 हजार रुपए की मांग की थी। पूरे मामले की डील थानाधिकारी ने की थी और रिश्वत लेते हेड राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया।एसीबी एएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि बोरखेड़ा निवासी प्रेमचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसने बताया कि माही डेम चौकी के प्रभारी राजेंद्र ने झूठे केस में फसाने की कोशिश की थी। इसके लिए हेड ने एफआईआर दर्ज नहीं करने के लिए 15 हजार रूपए मांगे। 13 अगस्त को एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और बुधवार देर रात को दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
