ऋषभदेव में निकाली तिरंगा यात्रा
ऋषभदेव, डीपी न्यूज नेटवर्क । हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकाली । तिरंगा रेली नगरपालिका ऋषभदेव से प्रारंभ होकर बस स्टेंड,धर्मशाला परिसर ,सदर बाजार , जोहरी बाजार, ऋषभ चोक, घाटी दरवाजा होते पुनः नगरपालिका पहुंच कर रैली का समापन हुआ । मंगलवार सुबह 11 बजे तहसीलदार वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने रेली का शुभारंभ किया । रेली समापन पश्चात तहसीलदार राठौड़ ने सरकारी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीयो को शपथ दिलाई । तिरंगा रेली के दौरान विकास अधिकारी केवाराम मेघवाल , थानाधिकारी घनश्याम सिंह , सीबीईओ सतीशचंद्र जैन , बिजली निगम के एईएन मुकेश सालवी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।
