मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी कुलपति के विरोध में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन,छात्रा को अपशब्द कहने का आरोप

मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा पर एक छात्रा को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने प्रशासनिक भवन के बाहर वीसी का पुतला जलाया। वीसी की तनाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाते हुए विरोध जताया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतापनगर थाने में पहुंचे और वीसी के खिलाफ रिपोर्ट दी।

स्टूडेंट्स ने बताया- यूनिवर्सिटी कुलपति ने एक छात्रा को मैसेज का रिप्लाई करते वक्त अपशब्द लिखे थे। ऐसे में उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। छात्र नेता रोनक राजसिंह शक्तावत ने बताया कि वीसी अधिकांश समय अवकाश पर रहती हैं। वीसी की ओर से छात्रों की मांग को बार-बार इग्नोर किया जाता है। छात्र नेता प्रवीण टांक, किरण वैष्णव, कोमल वैष्णव ने बताया कि अगर वीसी पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो वापस प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन से पहले छात्राएं बीए, बीएससी और बीकॉम में संशोधित रिजल्ट जारी कराने की मांग को लेकर वीसी को ज्ञापन देने पहुंची थी लेकिन वीसी चैंबर में मौजूद नहीं थी। छात्राओं को पता लगा कि वीसी जयपुर हैं। ऐसे में वे चीफ प्रोक्टर पूरणमल यादव से मिली। उन्होंने वीसी से फोन पर वार्ता कर छात्राओं को आश्वासन दे दिया लेकिन फिर भी छात्राएं नहीं मानी।

इसके बाद छात्राओं ने उसी समय वीसी के व्हाट्सऐप नम्बर पर मैसेज भेजना शुरू कर दिए। इस पर छात्रों का आरोप है कि वीसी ने उनकी बात नहीं सुनी। बलिक रिप्लाई में उन्हें अपशब्द कहे। इसके बाद छात्राएं विफर गईं और विरोध शुरू हो गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!