मावली : सेंट थॉमस जूनियर स्कूल में ग्रीन डे मनाया गया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर के सेंट थॉमस जूनियर स्कूल में सोमवार को ग्रीन डे मनाया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। डायरेक्टर सुधा स्वर्णकार ने बताया कि विद्यालय के सभी विद्यार्थी ग्रीन ड्रेस पहन कर आए पर्यावरण संबंधित कविताएं बोलकर कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य रिंकू आमेटा ने बच्चों को ग्रीन डे के बारे में जानकारी दी जिसमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की शपथ दिलाई उसके साथ ही पेड़ों की रक्षा करने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश स्वर्णकार, रुखसार बानो, रेखा जाट, रेखा गर्ग, रजिया बानो, कविता, नेहा, रेणुका, पायल कितावत सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
