मावली : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर उपखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई
मावली, ओमप्रकाश सोनी । उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर उपखंड अधिकारी मन सुख राम डामोर के आदेशनुसार उपखंड स्तरीय बैठक का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव में किया । बैठक प्रधानाचार्य रोशन लाल माखीजा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने व देश भक्ति के गानों पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देने की रूपरेखा बनाई। इस अवसर पर दिलीप कुमार त्रिपाठी, शंकर लाल जाट सहित निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई।
