खुदरा खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, उदयपुर बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्मम हत्याएं ,लूटपाट एवम आगजनी के विरोध में प्रदर्शन व आधे दिन के बंद का समर्थन किया
न्यूज नेटवर्क उदयपुर
उदयपुर । बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे निर्मम हमले, उनकी हत्याएं, एवम हिंसा के विरोध में 14 अगस्त 2024 को आयोजित विरोध प्रदर्शन व दोपहर 12 बजे तक के बंद का खुदरा खाद्य पदार्थ व्यापार संघ उदयपुर समर्थन करते हुए सरकार से अपील की है की वहां की सरकार से बात करके हिंदुओ पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकने के कदम उठाए जाएं।
