चोरों ने सरकारी स्कूल का रिकार्ड गायब किया, तोड़-फोड़ की : अक्षय पात्र से चुराए 15 हजार रुपए

बांसवाड़ा जिले में इन दिनों चोरों को सरकारी स्कूल रास आने लगे हैं। जहां बीते दिनों बड़गांव, पानीवाला गढ़ा, चिड़ियावासा गांवों में चोरी की वारदातें हुईं। वहीं, अब भुंगड़ा थाने के लक्ष्मणगढ़ झरी गांव की स्कूल में बीती रात चोरों ने धावा बोला।

बदमाशों ने स्कूल परिसर में घुसे। रिकॉर्ड रूम वाले कक्ष का ताला तोड़ कमरे में पहुंचे। जहां काफी तोड़ फोड़ की। 6 अलमारी तोड़कर अंदर से समान को निकालकर फेंक दिया और कुछ रिकॉर्ड चुरा ले गए। स्कूल में पड़े लैपटॉप को भी तोड़ दिया। वाइस प्रिंसिपल कीर्तिश नीमा ने बताया कि अक्षय पात्र से चोरों ने 15 हजार रुपए भी चुरा लिए।

शराबियों ने भी बनाया था निशाना

नीमा ने बताया कि यह स्कूल पिछले कुछ महीनों से असुरक्षित हो गई है। जहां कुछ न कुछ घटना होती रहती है। 8 दिनों पहले में कुछ शराबियों ने रात को शराब पीकर परिसर में बोतलें फेंक दी थी। जिससे उसके कांच पूरे परिसर में गिरे हुए थे।

वही, दो माह पहले भी चोरों ने चोरी कर बालिकाओं के सेनेटरी पैड को स्कूल की दीवारों पर जगह जगह चिपका दिया था। इस मामले में थाने में पुलिस को भी सूचना दी थी। लेकिन कोई आरोपी अब तक गिरफ्त में नहीं आया है। जिस तरह से लगातार सरकारी स्कूल चोरों के निशाने पर हैं। उसके अनुसार पुलिस का मानना हैं कि यह कोई एक विशेष गैंग ही है। जो वारदात कर रहा है। पानीवाला गढ़ा स्कूल में भी रिकॉर्ड को नष्ट किया गया था। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!