एसीबी की उदयपुर में कार्यवाही : डॉ. जुल्फिकार अहमद काजी 1.25 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
उदयपुर, डीपी न्यूज नेटवर्क । एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की राजसमंद इकाई ने रविवार को उदयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) के समुचित प्राधिकारी और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त निदेशक डॉ. जुल्फिकार अहमद काजी को 1 लाख 25 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।
एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि आरोपी डॉ. जुल्फिकार ने एक परिवादी से सोनोग्राफी मशीन को सील करने, सोनोग्राफी रजिस्टर लौटाने और आगे परेशान न करने के एवज में 1.50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी । इस शिकायत पर एसीबी की राजसमंद इकाई ने जांच शुरू की और सत्यापन के बाद उदयपुर में ट्रेप की कार्रवाई की गई ।
