नम आँखों से दी विधायक को श्रद्धांजलि,क्षेत्र मे शौक की लहर
जयसमंद,महेंद्र शर्मा । सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अमृतलाल मीणा की पार्थिव देह उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल से सलूंबर के लिए रवाना हुई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व शुभचिंतकों ने विदाई देकर मौक्षरथ को रवाना किया। इससे पहले उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए सलूंबर में रखी गयी । प्रातः 10 बजे महाराणा भोपाल चिकित्सालय उदयपुर से पार्थिव देह अंतिम यात्रा के रूप में रवाना होते हुए केवडा, पलोदडा, अमरपुरा, पीलादर, जयसमन्द,खेराड, बस्सी होते हुए सलूंबर पहुंची है जहां पर हजारों लोग पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए इकट्ठा हुए हैं। जयसमंद पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्त्ता ग्रामीणों ने फूल माला अर्पित कर अमृत लाल मीणा अमर रहे के नारे लगाते हुई श्रद्धांजलि अर्पित की । विधायक की मौत के बाद जयसमंद ब्लॉक मे शौक की लहर छा गयी हर तरफ़ इसकी चर्चा रही मीणा की मौत का लोगो का विश्वास नहीं हुआ मीणा तीसरी बार विधायक पद पर थे मीणा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव लालपुरिया (सलूंबर) सेमारी में किया गया ।
