पहल योजना शिविर मे मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ 

जयसमंद,महेंद्र शर्मा । भारत सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन को योजनाओं का लान दिलवाने के उद्देश्य से सलूम्बर ज़िला कलक्टर की नवाचार “पहल योजना शिविर” के तहत बुधवार को जिले की वीरपुरा ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन हुआ । शिविर के माध्यम से अधिकारियो द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया एवं सरपंच व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शिविर में सहभागिता दिखाई। इस मौके पर ज़िला कलक्टर के निर्देश पर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया जाये । इस दौरान आमजन ने जनाधार, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना उज्जवला योजना, पालनहार, पेंशन केटल शेड, समतलीकरण ,आवास योजना, किसान सम्मान निधि, नामांतरण सहित कई जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और जानकारी प्राप्त की । ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साह से भाग लिया और विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभों की जानकारी और मौके पर ही विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण का कार्य किया गया। शिविर मे विभिन्न योंजनाओं कुल 1458 आवेदन आये । इस दौरान जयसमंद पंचायत समिति विकास अधिकारी दयाचंद यादव अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश चंद्र खटीक नायब तहसीलदार मदन लाल गर्ग ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष पाठक ग्राम विकास अधिकारी रमेशचंद्र मीणा कनिष्ठ सहायक लक्ष्मण सालवी पटवारी भूपेंद्र सुथार कृषि पर्यवेक्षक वर्षा पटेल सरपंच गोता मीणा उपसरपंच रामसिंह राठौड़ पंचायत शिक्षा सहायक,आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता आशा सहयोगी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीआदि मौजूद रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!