लोपड़ा में अमृत वन महोत्सव का कार्यक्रम किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोपड़ा के अधीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारा बस्ती में अमृत वन महोत्सव का कार्यक्रम किया गया स्थानीय विद्यालय के अध्यापक सुरेश चंद्र मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सो पेड़ पौधे एक पेड़ मां के नाम लगाए गए है और सभी बच्चों को संकल्प शपथ दिलाई गई एवं सुरक्षा के बारे में भी बताया गया कि जिस तरह छोटे बच्चों को बड़े करते हैं। इस तरह पेड़ को भी पालन पोषण कर बड़ा करना है। इस दौरान स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान शबाना यासमीन पूर्व वार्ड पंच डाली देवी बंजारा, कुक कम हेल्पर कैलाशी देवी बंजारा, वार्ड पंच पति शांतिलाल बंजारा, कोमल बंजारा, चेतन बंजारा, अर्जुन बंजारा, हरीश बंजारा,विनोद बंजारा सहित कई ग्रामीण की उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!