रोडवेज बस ओवरटेक के चक्कर में सामने आ रहे ट्रेलर से भिड़ी, एक दर्जन यात्री घायल
रोडवेज की बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। राजस्थान रोडवेज़ के भीलवाड़ा डिपो की बस तेज स्पीड और ओवरटेक करने के चक्कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मोके पर पहुंची है। मामला जहाजपुर थाना क्षेत्र का है। देवली जहाजपुर मार्ग पर कुरडिया टोल नाके के निकट भीलवाड़ा डिपो की रोडवेज बस एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन आमने सामने से डेमेज हुए हैं। दोनों गाड़ियो के ड्राइवर सहित करीब एक दर्जन यात्री घायल हो हुए जिन्हें इलाज के लिए जहाजपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी जाम हुआ। सूचना मिलने के बाद जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
