युवती से बदतमीजी करने से रोकने पर दो युवकों को चाकू मारा

उदयपुर ।  ढाबे पर साथी युवती से बदतमीजी करने से रोकने पर दो युवकों पर चाकू से हमले कर दिया गया। सुखेर थाने में मामला दर्ज हुआ है। नाकोड़ा नगर निवासी युवराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 5 अगस्त की रात दो बजे वह अपने दोस्त संजय गोराणा, वंशिका व रिया के साथ खाना खाने के लिए मनोहरपुरा में तुलसी ढाबे पर गए। तभी दो कारें आईं। एक कार से दीपक सिंह के साथ 4-5 युवक आए। दीपक ने वंशिका से बदतमीजी की। संजय के विरोध करने पर दूसरी कार से अरमान खान, अरदीन खान, गिरिराज, उदित, नारू आदि आए और उनसे मारपीट की। दीपक और अरदीन ने संजय व उन पर चाकू से हमला किया। ढाबे पर खाना खा रहे लोगों ने बीचबचाव किया तो आरोपी भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!