NH 48 पर तेज रफ़्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा,ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में मंगलवार बीती रात को कागदर समीप सोमनदी पुलिया पर एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। तेज रफ्तार ट्रेलर सोम नदी पुलिया की रेलिंग से टकरा कर 100 मीटर दूर जाकर पलट गया । गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में रेलिंग से टकराकर पलटने पर ट्रेलर के नीचे की बॉडी बुरी तरह बिखर गई। टायर, चेचिस और कमानी टूटकर अलग हो गए। वहीं, पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ। ट्रेलर उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रहा था। तभी ऋषभदेव थाना क्षेत्र के कागदर समीप सोमनदी पुलिया पर अचानक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और रेलिंग से जा टकराया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर चलाते समय चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है दूसरे दिन सुबह तक क्षतिग्रस्त ट्रेलर के टायर और अन्य बॉडी पार्ट्स सड़क पर बिखरे पड़े रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!