सुने मकान में चोरी करने गये चोर खाली हाथ लौटे

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे के झाला बस्ती में आंगनवाडी सहायिका विष्णु कुंवर झाला सोमवार को डूंगरपुर अपने रिश्तेदार के यहां मिलने गये थे कि गतरात्रि को सुने पडे मकान को देखते हुए अज्ञात चोरो ने घर का मुख्य दरवाजे का ताला तोड अंदर घुसे |घर के अंदर का लोहे का दरवाजा का लोक तोड अंदर घुसे व अलमारी, पलंग पेटी, पेटी, सहित घर में जगह-जगह अस्त व्यस्त कर दिया लेकिन चोरो को कुछ हाथ नहीं लगा। पडौसी ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई तब पता चला कि घर पर कोई अज्ञात घुस आया है । फोन से सूचना देने पर विष्णु कुंवर मौके पर पहुंचे व थानाधिकारी उमेदीलाल भी मौके पर पहुंचे व मौका मुआवना किया । कोई जानमाल का खतरा नही हुआ है। शाम ढले विष्णु कुंवर का पुत्र जिगरसिंह झाला भी आया उसने बताया कि अभी सामान अस्त व्यस्त है क्या कुछ गया है वो अभी कह नही सकते । पुरा सामान व्यवस्थित करने पर ही बता पाएंगे कि क्या नुकसान हुआ है । फिल्हाल किसी नुकसान की जानकारी नही मिली है

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!