सी एच ओ का दूसरे दिन देर शाम को धरना स्थगित,राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ग्रामीण ने माना सीएचओ की मांग वाजिब

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले के सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पीछले दो दिन से अपनी मासिक मानदेय में वार्षिक 5 प्रतिशत मानदेय बड़ाने, मासिक मानदेय के साथ इंसेंटिव को लेकर के सहित अन्य मांग को लेकर सीएमएचओ उदयपुर स्वास्थ्य भवन कार्यालय पर धरना जारी था । मंगलवार को जिले के सभी सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ भवन के बाहर अपने मांगो को लेकर के अड़े रहे। नारे बाजी करते हुए अपनी मांगे रखी। सी एच ओ जिला अध्यक्ष योगेश मीणा ने बताया की मंगलवार को राजस्थान नर्सेस एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया, जिला मीडिया प्रभारी संजय मेघवाल, जिला खेल मंत्री प्रवीण लोहार सहित धरने पर पहुंचे । नर्सेज जिला अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया ने सी एच ओ की मांगे वाजिब बताई । वहीं सभी समस्याओं को सीएमएचओ उदयपुर डॉ शंकर लाल बामनिया को अवगत कराया । जल्द समस्या निस्तारण के आश्वासन के बाद में धरना देर शाम को स्थगित किया गया । राजस्थान एसोसिएशन ऑफ सीएचओ उदयपुर के पदाधिकारियों ने एक सप्ताह में समस्या निस्तारण नहीं होने पर पुनः धरना प्रदर्शन का अल्टीमेट भी दिया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!