बकाया इंसेटिव सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएचओ का धरना प्रदर्शन जारी , बोले – भूगतान नही होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन

उदयपुर, डीपी न्यूज नेटवर्क । अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उदयपुर जिले के 254 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) का धरना प्रदर्शन सीएमएचओ कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी है । सीएमएचओ कार्यालय में सभी सुबह से ही एकत्रित हो गए और नारेबाजी करने लगे। सीएचओ ने इस दौरान आईटी काम के लिए प्रतिमाह मोबाइल रिचार्ज के 400 रुपए नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही अनुबंध के तहत प्रति वर्ष मासिक वेतन 25 हजार पर 5 फीसदी की बढ़ोतरी को लागू करने की मांग उठाई। इस संंबंध में सभी सीएचओ ने सीएमएचओ डॉ. शंकरलाल बामणिया से वार्ता की। उन्हें ज्ञापन सौंपकर सरकार स्तर से जल्द मांग पूरी कराने की बात कही।

सीएचओ की 6 सूत्रीय मांगे 

  1. समस्त ब्लॉक में बकाया इनसेंटिव का भुगतान किया जाए
  2. पिछले 2 वर्ष से बकाया मासिक मानदेय में प्रति वर्ष लगने वाली 5 % वार्षिक अभिवृद्धि प्राथमिकता से की जाए
  3.  सीएचओ को मिलने वाला IT support मोबाइल रिचार्ज का 400रु/- माह का भुगतान किया जाए
  4. हर माह 1- 5 तारीख को मासिक मानदेय एवं इनसेंटिव का भुगतान किया जाए
  5. आयुष्मान गतिविधि के तहत् हर माह 10 योगा सेशन संचालित किए जाते है अतः उक्त गतिविधि के लिए मिलने वाली राशी के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जावे
  6. आयुष्मान अरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को 15 इंडिकेटर्स के अलावा अन्य कार्यों में लगा दिया जाता है अतः समस्त ब्लॉक को निर्देशित किया जावे की CHO को 15 इंडिकेटर्स के अलावा अन्य कार्यों में नही लगाया जावे।

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अध्यक्ष योगेश मीणा का कहना है कि संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन का सामूहिक निर्णय लिया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से बकाया भुगतान ब्लॉक तक नहीं पहुंचने तक धरना जारी रहेगा। हमारी ओर से पहले भी कई बार मांगों को लेकर विभाग को अवगत करा चुके है लेकिन कभी कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ा है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती। तब तक सभी काम छोड़कर धरने पर ही डटे रहेंगे।

 

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!