सामाजिक विकास में सामूहिक विवाह की महत्ती आवश्यकता : गणेश

  • जल मन्दिर भामाशाह का किया सम्मान
  • भवन निर्माण में 5 लाख भामाशाओ द्वारा घोषणा

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड चौखला की मासिक बैठक 4 अगस्त रविवार को श्रीयादे मन्दिर प्रांगण दरौली में अयोजित हुईं। बैठक की अध्यक्षता चौखला गणेश लाल प्रजापत घासा ने की। उन्होंने बताया कि समाज में बालिका शिक्षा के साथ ही समाज के विकास में सामूहिक विवाह की मत्वपूर्ण भूमिका होती हे, आज के इस महंगाई के युग में मध्यम वर्गीय परिवार का विवाह करना महंगा साबित हो रहा है, समाज को आर्थिक उन्नति की ओर ले जाना है तो समाज में सामूहिक विवाह के लिए आगे आना होगा । बैठक में महामंत्री लक्ष्मी लाल प्रजापत सांगवा ने बताया कि मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड चौखला के नाम से का पंजीकरण करवाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार का आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सयुक्त महामंत्री डीसी प्रजापत ने बताया कि मेवाड़ चौखला की जनगणना व टेलीफोन डायरेक्टरी के प्रकाशन कर समाज मे आसानी से संपर्क बना रहे, सचिव प्रकाश(भटेवर) ने बताया कि कोषाध्यक्ष राम लाल प्रजापत दरौली ने श्रीयादे मंदिर में जल मन्दिर निर्माण कि घोषणा की । बैठक में शिव मंदिर के पास सराय बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसमे बैठक के दौरान ही समाज के भामाशाओ द्वारा 5 लाख की राशि घोषणा की गई, कालू लाल (सराय) ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम महा अभियान के तहत श्रीयादे मंदिर प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ो का पौध रोपण किया गया।

बैठक में मुख्य अथिति पूर्व चौखला अध्यक्ष देवीलाल सराय, विशिष्ठ अथिति शिवलाल सराय, दलाजी इटाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल इटाली, प्रेम लाल माल की टूस, उदय लाल खेड़ी, नाथू लाल खेड़ी, शंकर लाल बगथल, लोगरलाल दरोली, भेरू लाल बागथल, भेरू लाल बिछड़ी, सह कोषाध्यक्ष भगवान लाल साकरोदा,सोहन लाल सराय, उदय लाल नउवा, राम लाल बागथल, शंकर लाल खेड़ी, चुन्नी लाल घासा, रूप लाल ढावा, सोहन बिठोली, उमेश दरौली, शंकर लाल दरोली सहित 300 से अधिक पहली बार समाज बंधुओ ने ऐतिहासिक मासिक बैठक में उपस्थित रहीं, इस एतिहासिक बैठक के स्नेह भोज भामाशाह नाथू लाल खेड़ी द्वारा करवाया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!