हरियाली अमावस्या के अवसर पर हरित छटा मध्य श्री विशाल बावा ने श्री लाडले लाल प्रभु एवं श्री मदन मोहन लाल प्रभु को झुलाया हिंडोलना
श्री विशाल बावा ने श्री लाडले लाल प्रभु को हांडी उत्सव मनोरथ के मध्य एवं श्री मदन मोहन लाल प्रभु को शैलू के हिंडोलने में विराजित कर झुलाया प्रभु को हिंडोलना
नाथद्वारा,नरेन्द्र पालीवाल । पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथ जी की हवेली के तिलकायत श्री के सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री ने श्रीजी प्रभु को दि. 04/08/2024, रविवार,हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर अलौकिक श्रृंगार धरा कर हरित छटा में विराजित कर श्रीजी प्रभु की आरती उतारी! सांयकाल मनोरथ में श्री लाडले लाल प्रभु को चबूतरे पर विराजित कर हांडी उत्सव के मनोरथ की भावना को साकार कर श्री विशाल बावा ने शैलू (चंदन की पत्तियां) से निर्मित हिंडोलने में प्रभु को झुलाया! तथा श्री मदन मोहन लाल प्रभु को श्रीजी प्रभु के सम्मुख विराजित कर शैलू(चंदन की पत्तियां) के हिंडोलने में मदन मोहन लाल प्रभु को कमल चौक में हरियाली अमावस्या की अद्भुत हरित छटा के मध्य विराजित कर हिंडोलना झुलाया व प्रभु की आरती उतारी! इस अवसर पर वल्लभ कुल परिवार के सदस्यों में गो.चि.105 श्री लाल बावा, श्रीमती दीक्षिता बहू जी एवं आराधिका बेटी जी ने भी प्रभु को हिंडोलना झुलाकर लाड लड़ाए ।
