दो दिवसीय प्राचार्य सत्रारंभ वाकपीठ 5 अगस्त को आयोजित होगी

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र की प्राचार्य वाक् पीठ के अध्यक्ष उमेश महेश्वरी ने बताया कि गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज एयरपोर्ट रोड डबोक में दिनांक 5 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से दो दिवसीय प्राचार्य वाकपीठ आयोजित होगी। वाक् पीठ सचिव प्रदीप सिंह नेगी के अनुसार वाकपीठ कार्यकारिणी के समस्त सदस्य एवं ब्लाक के प्रधानाचार्य उपस्थित रहेंगे तथा शिक्षा, शिक्षक एवं विद्यार्थी से जुड़े वर्तमान के मुद्दों, शैक्षिक अनुसंधान एवं नवाचारों पर विस्तृत वार्ता एवं चर्चा की जायेगी। साथ ही पिछले शैक्षिक सत्र में कक्षा 10 एवं 12 में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले संस्था प्रधानों का एवं ब्लॉक में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का सम्मान किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!