ए डिवाइन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्रीन डे मनाया।

मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर के एक डिवाइन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चे ग्रीन ड्रेस में आए व वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया ।

इसी मौके पर वन्य जीव संरक्षक कमलेश सुथार ने सांपों से संबंधित विभिन्न जानकारियां उनकी प्रजातियों तथा उनकी प्रवृत्ति उनका स्वभाव आदि के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की।इसी मौके पर विद्यालय प्रशासन द्वारा कमलेश सुथार व प्रिंसिपल श्रीमती आशा मेहता द्वारा एक पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूल के बच्चों में 400 के करीब पेड़ों का वितरण किया गया ।

इस कार्यक्रम का नाम एक पेड़ मां के नाम रखा गया। सभी बच्चों से अनुरोध किया गया है कि वह पेड़ अपने घर या आसपास कच्ची जगह में लगाएं।कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा बख्शी ने किया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!