हरियाली अमावस्या पर घूमने के लिये जयसमंद झील पर उमड़ी पर्यटको की भीड़
जयसमंद,महेंद्र शर्मा । विश्व विख्यात जयसमंद झील की पाल पर रविवार को हरियाली अमावस्या पर मेले का आयोजन हुआ। मेले को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा । पुलिस ने छोटे-बड़े सभी वाहनों को बस स्टेण्ड के आसपास मार्ग पर रोका। ग्रामीण, पर्यटक अपने परिवार के साथ पैदल पाल पर पहुंचे, जहां नौका विहार, महाराणा जय सिंह उद्यान और महलों में भ्रमण का आनंद के साथ झील को निहारने का आंनद उठाया। झील पर खाने पिने की दुकानों के साथ छोटे बच्चों के खिलौना महिलाओ के लिये श्रृंगार इत्यादी की दुकाने लगी जहाँ महिलाओ बच्चो ने जमकर खरीदारी की इसके साथ जयसमंद समीपवर्ती स्थित प्रसिद्ध धाम गातोड़ जी मंदिर मे भी हरियाली अमावस्या और रविवार होने के कारण दर्शणार्थियों की भीड़ रही । सुबह करीब 11 बजे तेज बारिश होने के कारण भीड़ कम दिखी बारिश के थोड़ा थमने के साथ भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गयी । हालांकि मूसलाधार बारिश पुरे दिन रही उसके बावजूद पर्यटको ने घुमने का आनंद उठाया। झील की पाल पर करीब 5 से 6 हजार मेलार्थियों ने जयसमंद झील घूमने का लुप्त उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से सराडा थाने के अलावा जावर माइंस ,सेमारी, परसाद थाने सहित उदयपुर से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा इस दौरान जयसमंद नायब तहसीलदार मदन लाल गर्ग,पटवारी भूपेंद्र सुथार,वनविभाग के अधिकारी,कर्मचारी,ईडीसी सदस्य,वीरपुरा सरपंच गौतम मीणा,गातोड़ सरपंच हमीर लाल मीणा मौजूद रहे।
