उदयपुर में आधी रात सरिये लेकर घर मे घुसे बदमाश, महिला को धमकाते हुए रूपये मांगे, शोर मचाने पर भागे

उदयपुर शहर के दक्षिण विस्तार में प. दीनदयाल नगर में बीती रात को एक घर में घुसकर दो युवकों ने रुपए मांगे और बाद में महिला के शोर मचाने पर वे भाग गए। इस बीच महिला का पर्स गायब मिला। इस संबंध में पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दी है। दीनदयाल नगर निवासी लीलादेवी पत्नी द्वारका प्रसाद मीणा ने गोवर्धन विलास पुलिस को लिखित में रिपोर्ट देकर बताया कि तीन अगस्त को मेरे पति गांव गए हुए थे और रात को लेट आने का था। इस बीच मै अपने दो बच्चों के साथ घर सो रही थी।

रात करीब 12.50 बजे दरवाजा खटखटाया तो मैंने अपने पति के आने की समझ दरवाजा खोला तो सामने दो युवक जबरदस्ती घर के अंदर घुस गए। बोले रुपए दो तो मैंने बोला मेरे पास नहीं है। उनके हाथ में लोहे का सरिया था और मेरे मना करने पर उन्होंने मुझ पर वार करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि इस बीच वह जैसे तैसे घर से बाहर आकर उसने कैंपस में शोर मचाया तो दोनों युवक वहां से भाग निकले।

महिला ने बताया कि बाद में वह अपने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने मेरे पति को सूचित किया। बाद में पति के आने पर घर की तलाशी ली तो वहां से महिला का पर्स गायब था। महिला ने बताया कि उसमें आभूषण, नकदी और पेन कार्ड सहित गाड़ी के दस्तावेज थे। बाद में उसने गोवर्धन विलास पुलिस को लिखित में रिपोर्ट दी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!