दोस्ती कर महिला पुलिसकर्मी को प्रताड़ित किया,बीमारी का बहाना कर बुलाया,सुसाइड की धमकी दी
अजमेर में एक महिला पुलिसकर्मी को ब्लैकमेल कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से दोस्ती की और नजदीकियां बड़ा ली। बाद में महिला पुलिसकर्मी को सुसाइड के अलग-अलग तरीके अपना कर परेशान किया जा रहा है। साथ ही पीड़िता के होने वाले पति की फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा है। पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने परेशान होकर सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने शिकायत देकर बताया कि अक्टूबर 2022 में फेसबुक पर उसे एक अज्ञात युवक ने रिक्वेस्ट आई थी। युवक के द्वारा उसे गांव का बात कर झांसे में लिया और उससे दोस्ती कर ली। उसने अपने फेसबुक आईडी प्रोफाइल पर उप निरीक्षक भी लिख रखा था और जब बाद में पता चला कि वह तैयारी कर रहा है। इस बारे में उससे बातचीत की तो उसे अपनी गरीबी का हवाला देकर रोने लग गया। वह उसके झांसे में आ गई और उसकी पढ़ाई का खर्चा देने की बात उससे बोली थी।
पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि वह पढ़ाई-लिखाई नहीं करता है। उसे पढ़ने के लिए कहा तो वह उसे पैसे नहीं होने पर उस पैसों की मांग करने लगा। उससे मिलने आने लगा और कहा कि वह उससे प्यार करता है। जिस पर उसने आरोपी से मना कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसके मना करने के बाद आरोपी उसे ट्रेन की पटरियों के आगे का वीडियो बनाकर भेजता और उसे प्रताड़ित करने लगा। जब वह 2 महीने ट्रेनिंग कर रही थी तब आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर वह सुसाइड करने चली गई लेकिन वह उस दिन बच गई। इसके बाद आरोपी के द्वारा उससे माफी मांगी गई। लेकिन माफी मांगने के बाद भी वह उसकी ड्यूटी पॉइंट पर आ जाता और उसे परेशान करने लग जाता था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाद में आरोपी उसे अस्पताल में भर्ती होने का डर दिखाकर कॉल और मैसेज भी करता था। उसके घर की फोटो खींचकर उसको और उसके घर वालों को भेज देता। अपनी बीमारी का बहाना करके उसे बुलाता और छत से कूदने व हाथ की नस काटने की धमकी देता था। खुद के मौसा को अधिकारी बताकर धमकी दी जाती थी। महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि जब भी उसके रिश्ते की बात चलती तो आरोपी उसके आसपास के लोगों की फोटो खींचकर उसके धमकी देने लग जाता।
पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसका रिश्ता तय हुआ है। लेकिन आरोपी के द्वारा उसके होने वाले पति को धमकी भरे मैसेज किया जा रहे हैं। साथ ही होने वाले पति की फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर खुद की मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा है। पिछले 3 महीने से उसे आरोपी प्रताड़ित कर रहा है। उसको ब्लॉक करने के बावजूद भी वह सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर उसकी सहेलियों को उसकी सारी फोटोस अपलोड करने की धमकी दी जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
