इंटाली में भारतीय किसान संघ की ग्राम समिति का हुआ गठन

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । भारतीय किसान संघ, ग्राम इन्टाली तहसील सनवाड़ जिला उदयपुर की बैठक रविवार को महेश्वरी भवन में आयोजित की गई। संभाग महिला प्रमुख श्रीमती शारदा, जिलामंत्री उदयपुर एडवोकेट भारत कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष सलूंबर रामकन्हैया की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई, सर्वप्रथम बैठक को संबोधित करते हुए पंचायत प्रभारी जगदीश पुष्करणा द्वारा सभी किसानों का परिचय कराया, भारत कुमावत द्वारा किसान संघ की स्थापना के बारे में अवगत कराते हुए, संगठन द्वारा किए जाने वाले रचनात्मक, संगठनात्मक, आंदोलात्मक कार्यों की जानकारी दी एवं कृषि विभाग, जिला उद्योग केंद्र, कृषि विश्वविद्यालय, पशुपालन विभाग, सरकारी, गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, श्रीमती शारदा द्वारा संगठन को कैसे गति प्रदान करें एवं किसानों को एक सूत्र में बांधकर कार्य करने के बारे में अवगत कराया।

बैठक में उपस्थित किसानों मे ही सर्वसमिति से नवीन ग्राम समिति इन्टाली का गठन किया, सभी पदों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया, जो निम्न है-

1- अध्यक्ष – कैलाशचंद्र पटेल

2- मंत्री – जमनाशंकर मेनारिया

3- युवा प्रमुख – कैलाश चंद्र पीपाड़ा

4- महिला प्रमुख – श्रीमती चंचल पारीक

5- सह महिला प्रमुख – श्रीमती गीता देवी मेनारीया

6- व्यवसन मुक्ति प्रमुख- भेरुलाल जोशी

7- स्वच्छता प्रमुख – प्रेम शंकर पुष्करणा

8- जैविक प्रमुख – भेरुलाल जणवा

9- गौ सेवा प्रमुख – रामचंद्र जणवा

10- जल संरक्षण प्रमुख – पुष्कर लाल मेघवाल

11- पर्यावरण प्रमुख- जगदीश भील

11- सुरक्षा प्रमुख – कैलाश भारती

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!