हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य द्वारा 7 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत उदयपुर जिले में 5000 पौधरोपण करेगा

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य द्वारा 7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत उदयपुर जिले में विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 5000 पौधे लगाए जाएंगे। इस संबंध में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य ने बताया की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड को संपूर्ण राजस्थान में राज्य स्तरीय पौधारोपण महाअभियान शुरू करने का आह्वान किया जिस पर उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार पौधे एवं गड्ढे खोदने के लिए संसाधन विभिन्न विभागों से सहयोग लेकर उपलब्ध करवाया जाएगा । इस संबंध में औदिच्य ने राज्य के विभिन्न जिलों में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारी को अपने-अपने जिले को दिए गए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 7 अगस्त को पौधरोपण कार्यक्रम विधिवत रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं । राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त विशाल कुमार सेन तथा जिला ऑर्गेनाइजर, उदयपुर शांता वैष्णव के नेतृत्व में उदयपुर जिले में 7 अगस्त को पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य योजना बनाई गई है । जानकारी देते हुए उदयपुर संभाग मुख्यालय आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड से पंजीकृत लेकिन चयनित राजकीय एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयो तथा मंदिर परिसर,पार्क, अस्पताल परिसर में अपने-अपने क्षेत्र में स्काउट एंड गाइड की गणवेश में आकर पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!