राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारावट में 151 पौधे लगाए
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारावट मे राजस्थान सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्रधानाचार्य श्रीमान रोहित कुमार दवे ने की। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार 151 पौधे लगाए गए । इस कार्यक्रम में स्काउट टीम तारावट ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी सक्रिय भागेदारी निभाईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपप्रधानाचार्य रोहित कुमार दवे ने बताया कि पृथ्वी के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्तमान समय में अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाए जाने की आवश्यकता है । इस अवसर पर प्रथम सहायक सोहन सिंह भागरोट ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत लगाए गए पौधों कि जियो टैकिंग करना अनिवार्य है तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए । इस दौरान यूथ और इको क्लब प्रभारी साबदीन खान ने कार्यक्रम की कार्ययोजना और रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इस अभियान को सफल बनाने पर बल दिया । संभाग सचिव हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड मदनलाल वर्मा ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्काउट टीम और सभी विधार्थियो और विद्यालय स्टॉफ का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान सुरेंद्र सिंह गुर्जर, वीरेंद्र सिंह परिहार, यूथ और इको क्लब सह प्रभारी हरीश मीणा , अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भेरूलाल दर्जी,स्काउट प्रभारी उदय सिंह गुर्जर, रामलाल पुष्करणा, मुकेश मेघवाल , पुनीत शर्मा, अनीता डांगी, भगवती लाल सालवी, जय प्रकाश सैनी,शिवराम गुर्जर, पंकज शर्मा, श्रवण कुमार, संदीप परमार, सुमन मीणा, सुरेश जाट, विक्रम आसरमा, रतनलाल गुर्जर, सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
