मातृभाषा आधारित शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के घासा में निर्माण सोसायटी कपासन एवं विवेकानन्द विद्या मन्दिर घासा के संयुक्त तत्वावधान में मातृभाषा आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 2 अगस्त से 04 अगस्त 2024 विवेकानन्द विद्या मन्दिर घासा में आयोजित होगा।
इस प्रशिक्षण में मातृभाषा का महत्व, साँस्कृतिक पंचांग, मेवाड़ी भाषा शिक्षण साहित्य एवं नई शिक्षा नीति-2020 में मातृभाषा अधारित बहुभाषी शिक्षण का महत्व जो कि पृष्ट संख्या-19, पैरा संख्या-4.11 निर्दिष्ट “जहाँ तक संभव हो शिक्षा के माध्यम के रूप में 5 वीं कक्षा तक मातृभाषा / घर की भाषा / स्थानीय भाषा / क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग किया जाए और 8 वीं कक्षा व उसके बाद की शिक्षा में भी इसकी पूरी कोशिश की जाए।
प्रशिक्षण में मातृभाषा आधारित बहुभाषी शिक्षण पर जोर देते हुए मातृभाषा शिक्षण एवं निर्देशों का माध्यम हो तथा मेवाड़ी समुदाय के बालकों का शिक्षा के क्षेत्र में सर्वांगिण विकास करने एवं मातृभाषा आधारित शिक्षा को लागू करने के उद्देशय को पूरा करना है। प्रशिक्षण में निर्माण सोसायटी के भाषा सलाहकार श्री मति मैरी शैला डिसूजा, डॉ. एनी विनोद, प्रोजक्ट सुपरवाईजर पूरण मल बैरवा, गोवर्धन लाल जाट, राम सिंह चारण एवं विवेकानन्द विद्या मन्दिर के संस्थापक नारायण लाल डाँगी एवं मावली ब्लॉक के विवेकानन्द विद्या मन्दिर, घासा, वीणा वादिनी विद्यालय, पालवास, शिव शिशु विद्या निकेतन, गुड़ली, श्रीजी पब्लिक विद्यालय, थामला, गायत्री शिक्षा निकेतन, पलाना निजी विद्यालयों के 10 शिक्षक, शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
