ऋषभदेव थाना पुलिस की कार्यवाही : गवरी चौराहे पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 3 गिरफ्तार, पुर्व में चालानशुदा एवं संदिग्ध 13 व्यक्ति डिटेन 

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । स्थानीय थाना पुलिस ने गवरी चौराहे पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है वही पूर्व में चालान शुदा एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए 13 व्यक्तियों को डिटेन कर पाबंद किया गया ।

               शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 3 आरोपी

थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गवरी चौराहे के पास से शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 3 अभियुक्त देवल डूंगरपुर निवासी जीवा पिता देवा मीणा, भैरू पिता कला मीणा एवं भोराई सेमारी निवासी मोहन पिता हजाराम मीणा को गिरफ्तार किया ।

           पुर्व में चालनशुदा एवं संदिग्ध 13 व्यक्ति डिटेन

वही शनिवार को उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार पूर्व में चालान शुदा एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए घर पर दबिश देकर 13 व्यक्तियों को डिटेन कर पाबंद करवाया गया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!