डामोर ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड डूंगरपुर के मुख्य जिला आयुक्त पद का पदभार संभाला,जिला प्रभारी स्काउट ने स्कार्फ पहना कर किया स्वागत

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय डूंगरपुर के मुख्य जिला आयुक्त पद का पदभार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर , रणछोड़ डामोर ने गुरुवार को ग्रहण किया। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट के डूंगरपुर जिला प्रभारी शिवराज प्रजापत, ट्रेनिंग काउंसलर कमल यादव ने को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का स्कार्फ पहनाकर रणछोड़ डामोर मुख्य जिला आयुक्त का सम्मान किया एवम शिष्टाचार भेंट के दौरान स्काउट गाइड गतिविधियों को आगे बढ़ाने की चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पी.ए रविंद्र पंड्या ,सहायक निदेशक दीपक दीक्षित ,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गहरी लाल , एम आई एस निलेश आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!