भामाशाह ने पौधा रोपण के लिए विद्यालय में किया 1 लाख रु. का दान
बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा खालसा में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण के लिए भामाशाह ने किया 1 लाख रु.का दान ।
राउमावि अमरपुरा खालसा के वरिष्ठ अध्यापक गोवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा प्रेरित करने पर भामाशाह शंकर लाल जाट धर्मपत्नी चतरी बाई के सुपुत्र मनोहर लाल जाट(भारतीय सेना से सेवानिवृत्त) एवं राजेंद्र जाट ने विद्यालय को पौधारोपण के लिए 1 लाख रु का योगदान दिया गया। जिससे 50-50 किलो वजनी एवं 12-15 फीट लंबे विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
भामाशाह सम्मान हेतु विद्यालय में स्वागत कार्यक्रम रखा गया एवं अतिथियों का स्वागत SPC बैंड द्वारा एवं विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ द्वारा पुष्प वर्षा के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक भींडर के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र खटीक, राउमावि अमरपुरा खालसा प्रधानाचार्य एवं पदेन पी ई ई ओ राजेंद्र कुमार चौबीसा, उप प्रधानाचार्य भंवर लाल मेघवाल, विधायक प्रतिनिधि विपिन गिरी गोस्वामी, सरपंच गोपाल जणवा, वार्डपंच पप्पू मेघवाल आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय में अतिथियों के स्वागत हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सचदेव यादव एवं व्याख्याता ममता दवे द्वारा किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अंजु शर्मा, किरण शर्मा, मंजू लोहार द्वारा बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी करवाई गई।
वरिष्ठ अध्यापक नाना लाल मेनारिया द्वारा भामाशाह के सहयोग पर वृहद स्तर पर आयोजित पौधा रोपण को वंशारोपण नाम दिया गया।
विद्यालय के पौधा रोपण प्रभारी गोवर्धन सिंह राठौड़ एवं अन्य सहयोगी नरेश चंद्र धोबी, शेर सिंह राठौड़, शिव नारायण सालवी, रोशन लाल , महेश मेनारिया एवं उमेश चंद आदि
