एनसीसी कैडेट का नामांकन सम्पन्न

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राउमावि बाँसड़ा में सत्र 2024-25 के एनसीसी कैडेट प्रथम वर्ष का नामांकन सम्पन्न हुआ । सी टी ओ नरेश कुमार मेनारिया ने बताया कि , 2 राज आर एण्ड वी रेजिमेन्ट एनसीसी नवानिया से नायब रिसलदार राम निवास बिश्नोई व दफेदार दिनेश कुमार प्रजापति ने 27 एनसीसी कैडेट्स का आर्मी विंग जूनियर डिवीजन ए प्रमाण पत्र के लिए नामांकन सम्पन्न किया । सर्वप्रथम सभी छात्र-छात्रों की शारीरिक दक्षता की जांच की गई ! जिसमें दौड,पुश अप,सिट अप,हाथ- पैरों की अंगुलियों की विकृति,शरीर पर बने टेटु, आँखो की दृश्यता तथा शारीरिक स्वास्थ्य के आधार पर बारी- बारी से सभी का परीक्षण किया । इसके बाद सभी छात्रों की लिखित जांच भी ली गई , जिसमें सामान्य ज्ञान से सम्बन्धित एवं नवीनतम समसामयिक ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गए । इस दौरान विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!