ऋषभदेव में कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । कम हेल्पर संघर्ष समिति धुलेव की पगलियाजी मे बैठक हुई जिसमें अपनी मांगो के समर्थन में आन्दोलन को तेज करने की कड़ी में 9 अगस्त को खेरवाड़ा उपखंड कार्यालय पर विभिन्न संगठनों की मांगों के साथ आयोजित धरने पर अपनी मांगों को लेकर शामिल होने का निर्णय लिया और तहसीलदार के मार्फत के प्रधनमंत्री और मुख्यमंत्री को 12 सत्रीय मांग सौपा।

बैठक में नाना भगत ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 1 में प्रवेश की आयु सीमा 6 साल करने का विरोध करते हुए बताया कि इससे निजीकरण बढ़ेगा तथा आज जो कुक अमानवीय परिस्थितियों में में काम करने को मजबूर है वह भी छीन जायेगा।
बैठक में प्रेमलता ने बताया कि राज्य सरकार ने हाल के बजट में ठेका और संविदा सहित सभी कार्मिकों का 10 प्रतिशत वेतन बढ़ाया लेकिन कुक का एक रुपया भी नही बढ़ा कर प्रदेश के 1 लाख से अधिक कुक के साथ धोखा किया है। वाला राम ने बताया कि कुक का वेतन नहीं बढ़ाकर सरकार ने गरीब विरोधी साबित कर दिया है।
प्रधनमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कुक कम हेल्पर को कुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी देने, राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्टचुअल हायरिंग 2023 को कुक कम हेल्पर के लिए भी लागू करने, 150 विद्यार्थियों पर 3 कुक की बाध्यता खत्म कर प्रत्येक 50 विद्यार्थियों पर एक कुक लगाने, विद्यालयों में खाना बनाने के लिए पानी व बर्तन की समुचित व्यवस्था कराने, वेतन हर माह उनके बैंक खाते में जमा कराने, कुक कम हेल्पर को नियमानुसार सवेतनिक 180 दिन का प्रसुति अवकाश 20 दिन का आकस्मिक अवकाश सहित 10 दिन मेडिकल अवकाश देने, बाल गोपाल योजना के अंतर्गत मानदेय बढ़ाने, छुट्टियों का वेतन न काट कर 12 माह का वेतन और साल देने आदि मांगे की। बैठक में मंजू बाई, शुशीला बाई, कांता बाई, , शंकर लाल ने विचार रखे। बैठक में जनवादी मजदूर युनियन के सचिव जयन्ती लाल भी उपथिति थे। बैठक के बाद एक प्रतिनिधि मंडल तहसील कार्यालय पहुचा तथा मुख्यमंत्री और प्रधनमंत्री तक कुक कम हेल्पर की पीडा पहुचा कर हक दिलाने की अपील की।
इनपुट : अशोक वैष्णव
