विप्र सेना ने पादेडी गांव में बैठक आयोजित की
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । पादेडी गांव में उमेश्वर महादेव मंदिर में विप्र सेना की उपस्तिथि में एक बैठक का आयोजन हुआ,जिसमे विप्र सेना पादेड़ी ग्राम की एक मजबूत कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमे विप्र सेना ऋषभदेव के वरिष्ठ मार्गदर्शक जगदीश प्रसाद शर्मा, धर्मनारायण त्रिवेदी,ब्लॉक महिला संरक्षक गीता व्यास, ज्ञानेश्वर भंडारी, देहात जिला महामंत्री हिमांशु व्यास,देहात जिला उपाध्यक्ष प्रियंक व्यास आदि की उपस्थिति, अध्यक्षता और अनुशंसा के तहत..पादेडी विप्र सेना ग्राम संरक्षक – भवानी शंकर व्यास, ग्राम सलाहकार – सीताराम दवे ग्राम अध्यक्ष-कन्हैयालाल गामोठ, ग्राम उपाध्यक्ष – रामचंद्र भट्ट,ग्राम महामंत्री-मनोज पंड्या,ग्राम संगठन मंत्री – कृष्ण जोशी, ग्राम सहमंत्री तुलसीराम गामोठ,ग्राम प्रवक्ता–नारायण गामोठ, ग्राम मीडिया प्रभारी – सोहन दवे, साहित्यिक एवम सांस्कृतिक मंत्री- दिलपेश गामोठ,ग्राम खेल–मंत्री भूरीलाल जोशी, ग्राम सचिव – नाथूलाल गामोठ, कोषाध्यक्ष – राजेंद्र गामोठ आदि कार्यकारणी की घोषणा की गई ।
