महंगाई,बिजली और पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली व खेमली के सयुक्त रूप में उपखण्ड कार्यालय पर नारेबाजी करके तहसीलदार रमेश चंद्र बढेरा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि राजस्थान भाजपा सरकार द्वारा की जा रही अघोषित बिजली कटौती तथा बिजली की दरो में की गयी वृद्धि,पेयजल उपलब्ध करवाने में विफल रहने तथा प्रदेश में बेपटरी कानून व्यवस्था के कारण फैली अराजकता के विरोध में ज्ञापन ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू, फैमिली ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, लव पुरोहित, रौनक गर्ग, अशोक वैष्णव, बसंत कुमार त्रिपाठी, निरंजन चौधरी, श्याम लाल आमेटा,बंशीदास वैष्णव,मांगीलाल टेलर, लव गुर्जर, शंकर लाल गायरी, राधा कृष्ण शर्मा, नारायण लाल पालीवाल, आतिक हुसैन, अकरम,सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
