10 अगस्त से नो दीवसीय राम कथा का आयोजन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर में 9 दिवसीय रामकथा का आयोजन गायत्री नगर के ओंकारेश्वर शिव मंदिर में प्रसिद्ध कथावाचक महाराज नरेंद्राचार्य के सानिंध्य में रखी गई। गुरूवार को गायत्री नगर के मन्दिर पर गणमान्य नागरिकों की एक बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से गायत्री नगर में 9 दिवसीय रामकथा के आयोजन का निर्णय लिया गया। रामकथा ओंकारेश्वर शिवमंदिर के विशाल प्रांगण में दिनांक 10 अगस्त से 18 अगस्त तक नियमित दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। इस दौरान बसन्त कुमार त्रिपाठी ,राजेन्द्र जाट ,भगवती लाल वैष्णव ,उकार लाल पालीवाल ,सुंदर चौधरी ,राम चन्द्र पुजारी ,भरत विजयवर्गीय , लाल सिंह, आलोक वैष्णव उपस्थित थे।
