पेंशनर समाज कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

मावली,ओमप्रकाश सोनी । पेंशनर समाज उपशाखा के कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक नाथुदास वैरागी की अध्यक्षता ,मुख्य अतिथि शंकर लाल शर्मा ,श्याम लाल आमेटा ,विशिष्ट अतिथि चंद्र शेखर शर्मा एवम लक्ष्मी लाल पालीवाल के सानिंध्य में सम्पन्न हुई। प्रवक्ता बसन्त कुमार त्रिपाठी के अनुसार बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिए गए।

आधार कार्ड एवम पेन कार्ड को उप कोष कार्यालय मावली में देकर लिंक करवाना , प्रति वर्ष जीवित प्रमाण पत्र नवम्बर माह की 15 तैयारी को ही उपकोष कार्यालय में जमा कराना , सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी पेंशन कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करे , राज्य सरकार ने 70 से 75 की आयु वाले पेंशनर को 5 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता देगी , पति पत्नी दो नो का संयुक्त बैंक खाता सभी पेंशनर अनिवार्य खुलवाए।

राज्य सरकार कम्युटेशन कटौती अब केवल 10 वर्ष के लिए ही करने का निर्णय लेगी , इसी तरह राज्य सरकार ने पेंशनर को 61 वर्ष पर 1 प्रतिशत ,62 वर्ष पर 2 प्रतिशत एवम इसी क्रम से 80 वर्ष की आयु तक लाभ देगी।

इन दौरान मदन लाल श्रीमाली ,सोहन लाल आमेटा ,किशन सिंह राव ,जसवंत सिंह राव , हरक लाल जेन ,राम लाल मेनारिया ,सोहन पूरी ,सुरेश चौधरी , गोपीलाल शर्मा , मदन चौधरी , शांति देवी एवम मुबारिक हुसैन उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!