बजरंग सेना मेवाड़ की बैठक में नवीन घोषणा, आगामी कार्यक्रम पर चिंतन
उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । बजरंग सेना मेवाड़ की बैठक आज यहां संभागीय कार्यालय टाउन हॉल पर प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें निर्णय किया गया की आगामी 9 अगस्त को शिव महोत्सव समिति के द्वारा निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा से पूर्व 6 अगस्त शाम को 6 बजे गंगू कुंड आयड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गंगा पूजन ,भारत माता की आरती एवं इस्कॉन मंदिर द्वारा भव्य प्रस्तुति होगी, संगठन की बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया की महानगर प्रभारी के दायित्व पर गोविंद सिंह चौहान एवं महामंत्री के दायित्व पर राजमल चौधरी की घोषणा की गई, बैठक में बजरंग सेना मेवाड़ के पदाधिकारी सुनील कालरा ,ऋषभ सिंह गहलोत ,मदन सालवी, जितेंद्र जैन, शिव सिंह सोलंकी,बसंती वैष्णव, वीणा राजगुरु, मुकेश रावत, सुरेश चौहान, सुरेश खुराना ,गणेश नागदा , सुरेश टहलरमानी,विष्णु कंवर सहित प्रमुख उपस्थित थे
