ज्ञान गंगा महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से 15 दिवसीय ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन 4 अगस्त से 19 अगस्त तक होगा । महोत्सव का भव्य आयोजन बस स्टेंड ऋषभदेव पर होगा । महामंत्री प्रदीप गनोडिया ने बताया कि ज्ञान गंगा महोत्सव को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है बस स्टेंड पर रामकृपलेश्वर मंदिर मैदान में भव्य डोम तैयार किया जा रहा है । ज्ञान गंगा महोत्सव में भारत गौरव राष्ट्र संत एवं राजकीय अतिथि आचार्य पुलक सागर जी महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।

जिसके तहत सर्वसमाज को धर्म लाभ लेने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जैन नवयुवक मण्डल के हितेश भंवरा,अंकुश भाणावत,अभिषेक जैन,चिराग गांधी,कुंदन गंगावत,आकाश भंवरा ने सरकारी कार्यालयों , हॉस्पिटल ,सरकारी एवं निजी विद्यालयों ,देवस्थान विभाग में निमंत्रण पत्रिका देकर भव्य आयोजन में पधारने का आग्रह किया । कार्यक्रम में आस पास के गांवों से सैकड़ों भक्त हिस्सा लेंगे । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्यो की आने की भी प्रबल संभावना है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!