बजट में शिक्षकों की मांगों को शामिल कर मुख्यमंत्री ने शिक्षा को राज्य की प्राथमिकता में  किया शामिल : खटीक

सेमारी,डीपी न्यूज नेटवर्क । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने राज्य सरकार द्वारा जारी बजट को राष्ट्रहित, समाज हित और शिक्षक हित में उपयोगी बता कर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष अम्बा लाल खटीक ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जुलाई माह में प्रस्तुत बजट में संगठन की कई मांगों को महत्व देते हुए बजट घोषणा में शामिल किया। इससे पूरे प्रदेश के शिक्षा जगत में खुशी की लहर है।संगठन मंत्री हिमांशु भट्ट ने इसके लिए  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं वितमंत्री दिया कुमारी ,शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का राज्य के बजट में शिक्षकों की कई वर्षों से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लोककल्याणकारी शासन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। प्राचार्य गणेश लाल देवड़ा ने बताया कि बजट में मुख्य रूप से कर्मचारी वेतन विसंगति परीक्षण समिति की रिपोर्ट के आधार पर वेतन सुधार/वेतन विसंगति सम्बन्धी शेष सभी सिफारिशों को 1 सितम्बर, 2024 से लागू करने की घोषणा करने,राजस्थान कॉन्ट्रैकचुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के अन्तर्गत सृजित पदों के नियमित पदों में परिवर्तित किये जाने पर उन पदों पर नियुक्ति हेतु 5 वर्ष के अनुभव की निर्धारित पात्रता अवधि में वर्ष 2024-25 में 2 वर्ष की छूट प्रदान करने,प्रदेश में अधिक आयु वाले पेंशनर्स को सम्बल देने की दृष्टि से पेंशनर्स को और राहत देते हुए 70 से 75 वर्ष के पेंशनर्स के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता दिये जाने,राज्य कर्मचारियों की ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने, आरजीएचएस में सरकारी कर्मचारियों को माता-पिता या सास-ससुर में से एक के इलाज का विकल्प चुनने का अवसर देने,आरजीएचएस के तहत सेवारत कर्मचारियों और पेंशनर्स को देय आउटडोर चिकित्सा सुविधा की राशि अब 30 हजार से बढ़ाकर की गई 50 हजार करने की घोषणा हुई।इससे लाखों सेवारत और सेवानिवृत कर्मचारियों को फायदा होगा।साथ ही केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 के अनुरूप ही 1 अप्रैल, 2024 के बाद कार्मिक की सेवा में रहते हुए हुए मृत्यु होने पर 10 वर्षों तक बढ़ी हुई दर से पारिवारिक पेंशन दिए जाने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई है।यह बजट शिक्षा जगत को महत्व देते हुए राज्य सरकार के शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण को स्पष्ट करने वाला है।पहले के समय में कभी राज्य के बजट में प्रमुखता से शिक्षकों के विषय नहीं आए।जन जन के लाडले और लोकनायक ,यशस्वी मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का ख्याल रखते हुए विकसित राजस्थान बनाने की और सर्व समावेशी बजट पारित किए।इसके लिए प्रदेश के लाखों शिक्षकों की और से आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।बजट घोषणा को लेकर संगठन के सभाध्यक्ष हीरा लाल, उपाध्यक्ष लालूराम मीणा ,महिला मंत्री कलावती मीणा,यतीन्द्र सिंह,जवान सिंह,कोषाध्यक्ष,कन्हैयालाल सेवक, मीणा,नाथूलाल पटेल अतिरिक्त मंत्री नरेन्द्र पटेल,हरिश्चन्द्र सिंह,जिला मंत्री चंद्रवीर सिंह, के,के पानेरी,किशन लाल खटीक,कालूलाल पटेल,रेणु पटेल,देवी लाल पटेल,पंकज कलाल,करण सिंह,भँवर सुथार,कालूलाल मीणा, मुकेश कि चाष्ठा, केशव मीणा, सहित जिला कार्यकारिणी ने जनकल्याणकारी योजनाओं और शिक्षा जगत में बड़े बदलाव वाला निर्णय बताकर खुशी व्यक्त की।

 

इनपुट : जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!