राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मजावद में कक्षा 1 से 5 के बच्चों को नोटबुक्स और स्टेशनरी वितरण
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । रा उ मा वि मजावद (गोगुंदा) में बच्चों को नोट बुक्स,स्टेशनरी आदि निः शुल्क वितरण किया गया। भामाशाह प्रेरक प्रकाश सुथार शारीरिक शिक्षक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मौखि के प्रयास से रॉबिनहुड ग्रुप के मुर्तजा हैदरी और साथियों द्वारा विद्यालय बच्चों को नोट बुक्स,स्टेशनरी आदि निः शुल्क वितरण किया गया। शारीरिक शिक्षक जगतसिंह राठौड़ के अनुसार अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान ओंकार लाल एवम् स्टाफ द्वारा भामाशाह का स्वागत किया गया ।
