सावन मास में मेनार से 8 सदस्यीय दल पैदल मेवाड़ का प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी पहुँच किए दर्शन

वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । मेवाड़ का प्रसिद्ध कृष्ण धाम मंडफिया स्थित सांवलियाजी दर्शन के लिए उपखंड क्षेत्र मेनार से 8 सदस्यीय दल बुधवार सुबह 8 बजे क्षेत्र की मुख्य शक्तिपीठ माँ अंबामाता जी, कालिका माताजी और ठाकुरजी मेनार की पूजा अर्चना कर रवाना हुआ, जो दोपहर 3.30 बजे सांवलियाजी पहुँचा। दल का नेशनल हाईवे 48 पर स्थित रुद्राक्ष होटल पर पहुँचने पर रुद्राक्ष होटल के मालिक भूरालाल कलावत, दिनेश कलावत, ललित कलावत द्वारा सभी पैदल यात्रियों का उपरणा से स्वागत, सत्कार किया और अल्पाहार दिया गया। तत्पश्चात दल वाना, कीर की चौकी, टोल नाका नारायणपुरा, मंगलवाड़, लालमगरी, घोड़ाखेड़ा होते हुए साँवलियाजी दोपहर 3.30 बजे पहुँचा, जहाँ साँवलिया सेठ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी बारिश की कामना की। दल का रास्ते में औद्योगिक, व्यापारिक प्रतिष्ठान, हिंदू संगठनों द्वारा पैदल यात्रियों का स्वागत किया गया। दल में प्रदीप दौलावत, कैलाश सोन्याणावाला, ललित मेनारिया, रवि दौलावत, नीलेश कानावत, चिरंजीवी सिंगावत, घनश्याम गंगारामोत, राहुल रूपज्योत सहित अन्य थे।

मेनार से परशुरामजी महादेव जी 18 सदस्यीय दल पहुँचा बाइक से, की पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक

बांसडा ।  सावन माह में उपखंड क्षेत्र के शिवालय हर हर बम बम भोले के जयघोष से गुंजायमान हो रहे हैं। क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों पर सुबह 4 बजे मंगला आरती होने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवान महादेव के गर्भग्रह में शिवलिंग पर गंगाजल द्वारा सहस्त्रधारा एवं श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, घी, शहद और शर्कर द्वारा अभिषेक कर शिवजी को प्रसन्न किया जा रहा है। वही उपखंड क्षेत्र के मेहतागढ़ मेनार से राजसमंद एवं पाली सीमा एवं समुद्र तल से 3600 वर्गफीट ऊँचाई पर स्थित परशुरामजी महादेव जी, 18 सदस्यीय दल माँ जगदंबा, कालिका माताजी की पूजा अर्चना कर बाइक के माध्यम से पहुँचा, जिनका नेशनल हाईवे 48 पर स्थित रुद्राक्ष होटल पर उपरणा के साथ स्वागत किया गया, तत्पश्चात दल मेनार से रवाना होकर भटेवर, वल्लभनगर, गुमानपुरा, विजयपुरा, मावली, बडियार, नाथद्वारा, देसूरी की नाल, चारभुजानाथ जी होते हुए परशुरामजी महादेव जी पहुँचा, जहां महादेव जी का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, घी, शहद चढ़ाकर पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी बारिश की कामना की। दल में पुष्कर कानावत, ओम सिंगावत, राजकुमार रूपज्योत, कैलाश रूपावत, दिनेश ठाकरोत, जगदीश रूपज्योत, सुरेश दावोत, दिनेश रूपज्योत, जवाहर सिंगावत, रूपेश एकलिंगदासोत, रोशन दौलावत, रमेश रूपावत सहित अन्य थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!